फिरोजाबाद, अगस्त 28 -- जनपद के थाना सिरसागंज पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने काफी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान मादक पदार्थ बेचने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे हाइवे से गांव रुधावली वाले रास्ते पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त का नाम पाण्डव पुत्र हरीकिशन यादव बताया है। वह ग्राम संजोती थाना अलोली जिला खगरिया (बिहार) का रहने वाला है। उससे एक किलो 340 ग्राम गांजा बरामद किया है। वह गांजा बेचने को ले जा रहा था। पुलिस ने 1 किलो 149 ग्राम अवैध गांजा सहित अरुण यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी संजोती थाना अलोली जनपद खगरिया बिहार को गांजा बेचने के लिए ले जाते समय उखरेण्ड बम्बा पुलिया के पीछे पटरी से गिरफ्तार किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.