लातेहार, मार्च 19 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना पुलिस ने मारंगलोईया के पास एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह कार्रवाई मुरपा पुलिस पिकेट के प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक होसेन डांग के नेतृत्व में की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मुरपा पुलिस पिकेट से विशेष गश्ती दल निकला था। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि मारंगलोईया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति देसी कट्टा लेकर घूम रहा है। जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान निरज महतो बेदाल, थाना भंडरा, जिला लोहरदगा के रूप में हुई है। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो बायें कमर में खोंसा हुआ एक लोहे का देसी कट्टा बरामद हुआ। पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.