देवघर, नवम्बर 1 -- मधुपुर। हरलाटांड़ रेलवे फाटक के पास से पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद अभियान चलाकर कार्रवाई की गयी। एसआई नईम अहमद पुलिसबलों के साथ युवक को पकड़कर थाना ले गयी। पूछताछ में उसने अपना नाम फंटूस कुमार बताया है। बिहार के नालंदा जिला के नौसा थाना के खिरुडिया गांव का रहने वाला है। उसके पास से एक देसी कट्टा, गोली और एक मोबाईल बरामद किया गया है। एसआई नईम अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना पर गिरफ्तारी हुई है। कहा कि पुलिस पता लगा रही है कि युवक हथियार के साथ बिहार से झारखंड किस मंशा से आया था। उसके साथ और कौन लोग थे। बिहार के संबंधित थाना से गिरफ्तार युवक का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस पूरी जानकारी प्राप्त कर रही है। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.