मुख्य संवाददाता, जनवरी 4 -- यूपी के आगरा के से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां किरावली में किसान के पैर तोड़ने के मामले में पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। इसके बाद 2 जनवरी को छत्ता थाना क्षेत्र की जीवनी मंडी चौकी पुलिस ने फिर बर्बरता दिखाई। एक दूध विक्रेता को बेरहमी से पीटा गया। तलवों पर डंडे बरसाए गए, जिससे उसके पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया। पीड़ित की चीख-पुकार पर भी पुलिस कर्मियों को दया नहीं आई। बाद में शांतिभंग में चालान कर दिया गया। पीड़ित का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपना टेंपो साथ ले जाने से इनकार कर दिया था। वजह यह थी कि वह टेंपो चलाना नहीं जानता। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। सैंया क्षेत्र के गांव वीरई निवासी नरेंद्र कुशवाह ने शनिवार को डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास से शिकायत की। उसने बताया कि वह और उसका भाई धीरज क...