रामपुर, अक्टूबर 4 -- अजीमनगर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी समेत दो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। अजीमनगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पाइनदानगर मुनाजिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने जब शादी का प्रस्ताव रखा तो आरोपी मुखर गया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। दूसरा अभियुक्त पुलिस ने सीगनखेडा निवासी कुदरत अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस काफी समय से तलाश रही थी। थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया पकड़े गए दोनों अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.