कौशाम्बी, जनवरी 25 -- पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर रविवार को जिले में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उत्साह से श्रमदान करते हुए थाना परिसर, कार्यालय भवन, अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात और आवासीय क्षेत्रों की गहन सफाई की। कूड़ा-करकट का उचित निस्तारण कर स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित कार्यस्थल सुनिश्चित किया। एसपी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस कार्यालयों में स्वच्छ, अनुशासित एवं सकारात्मक वातावरण बनाए रखना तथा स्वच्छता ही सेवा के संदेश को आत्मसात करना है। कहा कि स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है। इसलिए, सभी थाना एवं कार्यालय परिसरों को हमेशा साफ-सुथरा रखा जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.