लखीमपुरखीरी, मार्च 4 -- पुलिस की मदद से एक शिक्षिका को उसका पर्स और मोबाइल सुरक्षित मिल गया। पुलिस ने सामान शिक्षिका के सुपुर्द कर दिया है। नीमगांव थाना क्षेत्र के भीखमपुर के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका सुमैला 1 मार्च को गोला में विकास चौराहा पर पहुंची और ई रिक्शा पर बैठकर मिल डायवर्जन रोड पर प्रेम कबड्डी के यहां पर उतरी।उनका कहना है कि धोखे से उनका पर्स ई रिक्शा पर ही छूट गया। जिसमें मोबाइल,400 रुपये,एटीएम कार्ड समेत तमाम जरूरी कागजात रखे थे। उन्होंने पलट कर देखा तो ई रिक्शा कुछ दूर निकल चुका था। आवाज लगाई पर ई रिक्शा चालक नहीं रुका तब उन्होंने कोतवाली पहुंच पुलिस को सूचना दी। प्रभारी कोतवाल रविंद्र पांडे ने तत्परता दिखाई ई रिक्शा चालक की तलाश शुरू की, पर कुछ पता नहीं चला। तब उन्होंने मौके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले सीसीटीवी फुटेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.