कौशाम्बी, जून 6 -- बकरीद के त्योहार से पहले शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन में दंग नियंत्रण अभ्यास किया गया। इस दौरान जवानों ने आंसू गैस के गोले दागे और हैंड ग्रेनेड का भी इस्तेमाल किया। इससे पहले एसपी ने परेड की सलामी ली। फिट रहने के लिए जवानों की दौड़ लगवाई। दावा किया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए फोर्स तैयार है। बकरीद का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। इसके बाद और भी कई पर्व हैं। पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे, इसे लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहारों को संपन्न कराने के लिए गुरुवार की सुबह पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण अभ्यास किया गया। इस दौरान नियंत्रण उपकरण जैसे टियर गैस गन, एंटी राइट गन, चिली बम, रबर बुलेट एवं हैंड ग्रेनेड आदि के प्रयोग करने का अभ्यास किया गया। जवानों को उपकरणों के प्रयोग का प्रशिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.