फिरोजाबाद, जनवरी 13 -- पुलिस ने दहेज हत्या के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार थाना मटसैना ने पुलिस बल के साथ चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को इटौरा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके बारे में पता चला था। पुलिस ने पकड़े अभियुक्त का नाम प्रेमनाथ उर्फ प्रेमकुमार उर्फ टिल्लू पुत्र दलवीर सिंह बताया है। वह लेखराजपुर थाना मटसैना का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने बताया प्रेमनाथ दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी काफी समय तलाश थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...