फिरोजाबाद, अक्टूबर 5 -- जनपद पुलिस ने शनिवार की रात वांछितों की धड़पकड़ के लिए अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने पांच दर्जन से भी अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें चार दर्जन से ज्यादा एनबीडब्ल्यू तथा आधा दर्जन से अधिक एसआर अन्य वांछित अभियुक्त शामिल है। पुलिस ने उनको जेल भेजा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में शनिवार-रविवार की रात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस का वारंटियों के विरुद्ध शनिवार की रात 12 से सुबह पांच बजे तक चला गया। पुलिस ने गांवों में दबिश दी। इससे कई गांवों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं वांछितों में भी भगदड़ मच गई। पुलिस को अभियान के दौरान 64 वांछितों को पकड़ने में सफलता हासिल की। इनमें 56 एनबीडब्ल्यू वारंटी, छह एसआर तथा दो अन्य वांछित आरोपी शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.