नोएडा, दिसम्बर 15 -- नोएडा। रात में शराब की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को एक्सप्रेसवे थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दबोचा है। सोमवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान सेक्टर 135 टी प्वाइंट के पास से एक संदिग्ध को दबोचा। उससे 45 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। तस्कर की पहचान यमुना डूब क्षेत्र के गोविंद के रूप में हुई। इसके अलावा टीम ने सेक्टर 135 स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल मार्ग से भी एक संदिग्ध को 36 पव्वे अवैध देशी शराब संग पकड़ा। उसकी पहचान नंगली गांव के आकाश के रूप में हुई। साथ ही टीम ने सेक्टर 168 से वाजिदपुर गांव के भूपेंद्र को दबोचा। उसके पास से भी अवैध शराब बरामद हुई। आरोपियों ने बताया कि रात में जब शराब की दुकानें और ठेके बंद हो जाते हैं तब वह ऊंचे दाम पर शराब बेचते हैं। वे ऐसा बीते कई सालों से करते आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान...