कटिहार, फरवरी 18 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत विदेशी शराब की तस्करी एवं शराब सेवन को लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान एवं सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। संध्या गश्ती के दौरान गश्ती टीम के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान सोरिया चौक के पास से सीताराम चौधरी, अशोक चौधरी, रुदल रविदास को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...