जहानाबाद, दिसम्बर 1 -- मखदुमपुर ,निज संवाददाता। बराबर थाने की पुलिस ने गस्ती के दौरान तीन शराबियों को पकड़ा। तीनों मखदुमपुर बराबर रोड में शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। पकड़े गए शराबियों में दामोदरपुर के अनुज कुमार, माकपा के छोटू खा और मकरपुर के निरंजन कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद तीनों को न्यायालय में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...