पिथौरागढ़, दिसम्बर 16 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने तीन व्यक्तियों के गिरे हुए मोबाइल लौटाकर उन्हें राहत पहुंचाई है। बीते रोज पिथौरागढ़ निवासी कवीन्द्र सिंह ने अपनी ईमानदारी का परिचय दिखाते हुए पुलिस को सड़क में गिरा हुआ एक आई-फोन मोबाइल सौंपा,जिसके बाद कांस्टेबल नरेश बोरा ने मोबाइल स्वामी की ढूंढखोज कर फोन स्वामी अभिषेक को मोबाइल लौटा दिया है। इधर डीडीहाट में एक व्यक्ति ने पुलिस को दो गिरे हुए मोबाइल सौंपे। जिसके बाद डीडीहाट थाने में तैनात कांस्टेबल मोहन टम्टा ने व्यक्ति की ढूंढखोज कर फोन को उसके स्वामी हेमन्त सिंह को लौटा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...