पिथौरागढ़, मार्च 18 -- पिथौरागढ़। झूलाघाट और जाजरदेवल पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडे के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान एनआई एक्ट के तहत पंजीकृत दीपक राम को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में कटियानी में चलाए गए अभियान के दौरान एनआई एक्ट के वारंटी देवेन्द्र कुमार और धारा 429, 506 व पशु क्रुरता अधिनियम के तहत पंजीकृत कमल सिंह को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...