पूर्णिया, फरवरी 19 -- केनगर, एक संवाददाता। बुधवार को केनगर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर थाना कांड में लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत अंतर्गत परोरा गांव निवासी विद्यानंद महतो (46 वर्ष) एवं उसके भाई प्रकाश महतो (40 वर्ष) दोनों पिता बैद्यनाथ महतो शामिल हैं। वहीं झुन्नी इस्तम्ब्रार पंचायत के झुन्नी इस्तम्ब्रार गांव निवासी मो. मटरू के पुत्र मो. टुन टुन (28 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर ये सभी अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को सभी गिरफ्तार वारंटियों को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दु...