मोतिहारी, फरवरी 14 -- कुण्डवा चैनपुर। कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर थाना क्षेत्र के जटवलिया गांव मे तीन फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया। इश्तेहार चिपकाने के साथ ही अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की अंतिम चेतावनी दी गई। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे सोनू दूबे, छोटेलाल दूबे व गुड्डू दूबे के घरों पर ईश्तेहार चिपकाया गया है। तीनों पर गांव में ही जमीन सम्बन्धी विवाद में मारपीट का केस दर्ज है। कांड दर्ज होने के बाद से ही तीनों फरार चल रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि आत्मसमर्पण नहीं करने न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की जायेगी। बदमाश गिरफ्तार पिस्टल बरामद मोतिहारी। छतौनी थाना क्षेत्र के इंद्रानगर मोहल्ला में पुलिस ने छापेमारी क...