अयोध्या, जनवरी 5 -- अयोध्या संवाददाता। पूराकलंदर थाना पुलिस ने अयोध्या दर्शन करने आ रही पश्चिम बंगाल की एक महिला श्रद्धालु का खोया हुआ पर्स और नकदी वापस कराया है। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि अयोध्या दर्शन को आ रही पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित विधाननगर नार्थ निवासी महिला श्रद्धालु राधिका गोयनका पत्नी रोहित का हैंड बैग पूराकलंदर थाना क्षेत्र में कहीं गिर गया। मामले की जानकारी पर प्रभारी महिला रिपोर्टिंग चौकी प्रिया मिश्रा ने प्रयास कर बैग को खोजवाया और महिला श्रद्धालु को खोजवा 30 हज़ार रूपये व अन्य आवश्यक कीमती सामान समेत बैग वापस किया गया। --------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...