मेरठ, जनवरी 6 -- सरूरपुर। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरूरपुर पुलिस ने एक युवक को देशी तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को कस्बा हर्रा निवासी शानू पुत्र रहिस के अवैध हथियार के साथ घूमने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी को नियमानुसार मैडिकल परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...