चंदौली, फरवरी 22 -- चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को दो ट्रैक्टर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं ट्रैक्टर ट्राली खंडवारी देशी शराब ठेके के पास से बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए चोरों को जेल भेज दिया। सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बिसौरी गांव निवासी वृजेश मौर्य की ट्रैक्टर ट्राली 19 फरवरी की रात्रि लगभग सवा नौ बजे नवीन मंडी के पास से चोरी हो गई थी। इस मामले में मिले तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही थी। इस बीच शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर खंडवारी देशी शराब के ठेके के समीप से ट्रैक्टर सहित ट्राली बरामद की गई। पकड़े गए आरोपित हिनौती ग्राम निवासी शुभम सिंह और रामपुर सकलडीहा निवासी अखिलेश यादव उर्फ सोनू को जेल भेज दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक रावेंद्र सिंह, कांस्टेबल सागर यादव शामिल रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.