जहानाबाद, फरवरी 8 -- अरवल, निज संवाददाता। मधुबन के पास टेंपो में टक्कर मारने वाले ट्रक को सदर थाने की पुलिस टीम के द्वारा पीछा कर ट्रक को जब्त कर लिया गया है। साथ ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि सड़क दुर्घटना के सूचना मिलते ही पुलिस तत्परता के साथ सभी जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद घटनास्थल से आवागमन सुचारू कर दिया गया है ताकि आने जाने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...