पूर्णिया, फरवरी 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुफस्सिल थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए एक झपट्टामार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। वह जयप्रकाश गुप्ता का पुत्र है और नया टोला मिल्की, वार्ड नंबर 10, थाना मरंगा, जिला पूर्णिया का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किए जाने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...