हरिद्वार, मार्च 24 -- हरकी पैड़ी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए पुलिस ने ई रिक्शाओं के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। शहर कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में कोतवाली और हरकी पैड़ी चौकी की पुलिस टीमों ने अपर रोड से लेकर हरकी पैड़ी तक ई रिक्शा बंद करा दी। पुलिस ने साफ किया है कि जीरो जोन में ई रिक्शा का संचालन केवल विशेष परिस्थितियों या आवश्यकता के अनुसार किया जाएगा। शहर में ई रिक्शाओं की भरमार है। रूट निर्धारण की कवायद कई बार शुरू हुई, लेकिन सिरे नहीं चढ़ी। हाल यह है कि पंचपुरी में 15 हजार से ज्यादा ई रिक्शा सड़कों पर दौड़ रही है। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति यात्री बाहुल्य क्षेत्र में है। हरकी पैड़ी क्षेत्र का जीरो जोन भी इससे अछूता नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.