बागेश्वर, जनवरी 3 -- सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस रात में सघन चेकिंग तथा बाहरी लोगों के लिए सत्यापन अभियान पर है। नियमों का उल्लंघन करने पर 26 चालकों पर कार्रवाई की है। देर रात तक जनपद के सभी कोतवाली तथा थाना क्षेत्रों में विशेष पैदल गश्त के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध एवं बाहरी व्यक्तियों से गहन पूछताछ कर उनके पुलिस सत्यापन की जांच भी की गई। यातायात नियमों का पालन न करने पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 26 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई, जिसमें से एक वाहन का कोर्ट चालान किया गया। कोतवाली पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.