सहारनपुर, दिसम्बर 18 -- पुलिस ने गुंडा नियंत्रण एक्ट में जिला बदर किए गए अपराधी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। गुरुवार को कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बीते 29 सितंबर को गांव तिघरी निवासी राशिद को अपर जिलाधिकारी के द्वारा गुंडा नियंत्रण एक्ट के तहत छह माह के लिए जिला बदर किया गया था। पुलिस के अनुसार राशिद को इसकी तामील पुलिस द्वारा 20 नवंबर कराते हुए हरियाणा बॉर्डर पर छह माह तक जनपद के अंदर प्रवेश न करने की हिदायत देते हुए छोड़ा गया था। इसके बावजूद आरोपी राशिद अपने घर पर मिला, जिसे गिरफ्तार किया गया है। राशिद के खिलाफ सहारनपुर व नकुड़ कोतवाली में कईं अपराधिक मामले दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...