गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने सूचना पर जिलाबदर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश को 13 नवंबर को छह माह के लिए जिलाबदर किया था। बदमाश चोरी छिपे परिजनों से मिलने आया था। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने सूचना पर शुक्रवार को क्षेत्र की खुशहाल पार्क कॉलोनी निवासी राशिद को गिरफ्तार किया है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान जिलाबदर अपराधी के क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को खुशहाल पार्क कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस आयुक्त ने 13 नवंबर को छह माह के लिए जिलाबदर किया था। पुलिस ने मुनादी कर अपराधी को जिले की सीमा पर छोड़ा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी छिपे परिजनों से मिलने के लिए आया...