हजारीबाग, जनवरी 31 -- इचाक, प्रतिनिधि। महुआ के अवैध देसी शराब निर्माण एवं उसके बिक्री के खिलाफ इचाक पुलिस द्वारा रमणी जंगल में छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में पुलिस जवानों ने जंगल में संचालित शराब की निर्माण की भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए हजारों क्विंटल जावा महुआ को नष्ट कर दिया। वही शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाले कई औजारों और प्लास्टिक बर्तन को तहस नस करते हुए आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि इचाक क्षेत्र के जंगली इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध महुआ की देसी शराब का फैक्ट्री संचालित है, जिसकी सूची पुलिस में तैयार कर ली है। थाना प्रभारी गौतम कुमार के मुताबिक एक अभियान के तहत सभी फैक्ट्रियों को ध्वस्त करते हुए अवध निर्माण पर अंकुश लगाया जाएगा ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रह सके। उन्होंने कहा कि अभियान के तीस...