फिरोजाबाद, मार्च 28 -- राणा सांगा के खिलाफ टिप्पणी को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ द्वारा सुबह अपने कार्यालय पाठक मार्केट शहीद चौक के पास जमकर प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की। पुतला दहन से पहले पहुंची पुलिस ने पुतला छीन लिया। इस मौके पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदूवादी पंडित हृदेश शर्मा ने कहा कि देश के गौरव, हिंदू हृदय सम्राट, वीर सपूत के अलावा करोड़ों हिंदुओं के हृदय की धड़कन राणा सांगा को लेकर सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन द्वारा जो गलत टिप्पणी की है वह बर्दाश्त करने के योग्य नहीं है। उन्होंने राष्ट्रपति से सांसद की सदस्यता तत्काल समाप्त करने की मांग की। इसके बाद जैसे ही हिंदूवादी पुतला दहन करने के लिए आगे बढ़े तो यहां पुलिस पहुंच गई। पुतला दहन से पहले पुलिस ने पुतला छीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.