हाजीपुर, मार्च 24 -- महनार। संवाद सूत्र महनार थाने की पुलिस ने शराब कारोबारियों के ठिकाने पर रविवार को जगह-जगह छापेमारी कर दो भठ्ठी को ध्वस्त किया। जानकारी देते हुए एसआइ विनोद कुमार ने बताया कि महनार नगर के देशराजपुर व दियारा क्षेत्र आदि कई जगहों पर देसी शराब से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि देशराजपुर में कई गई छापेमारी में पांच सौ लीटर देसी शराब और उसे बनाने वाली सामग्री बरामद की गई है। जबकि दियारा क्षेत्र में दो भठ्ठियों को ध्वस्त किया है और दो हजार लीटर तैयार देसी शराब और रॉ-मेटेरियल बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि देसी शराब व रॉ-मेटेरियल की विनष्ट किया गया। विनोद कुमार ने बताया कि उक्त छापेमारी में सभी देशी शराब से जुड़े कारोबारी फरार रहे। उक्त मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसआइ विनोद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.