हाजीपुर, फरवरी 5 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देशानुसार राघोपुर एलटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर बुधवार की दोपहर में बहरामपुर पंचायत मदहा गांव दियारा नदी के किनारे जंगलों में संचालित 02 देसी शराब भट्टियों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने करीब 6000 लीटर कच्चा जावा को नष्ट कर शराब बनाने वाला उपकरण को आग लगाकर जला दिया। पुलिस ने मौके से प्लास्टिक ड्रम, टिन का ड्रम अन्य सामान को नष्ट कर दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस किसी तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस को दूर से आता हुआ देख शराब तस्कर फरार हो गया। राघोपुर एलटीएफ प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 02 देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान 6000 लीटर कच्चा जावा एवं शराब तैयार करने वाले प्लास्टिक का 20 ड्रम, टीन...