छपरा, मार्च 18 -- दाउदपुर(मांझी)। दाउदपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर चोरी की तीन बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में इनायतपुर गांव का सूरज कुमार साह व बरवां का हरेंद्र कुमार राम उर्फ भुवर राम शामिल हैं। थानाध्यक्ष नवलेश ने बताया कि सोमवार की रात गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इनायतपुर निवासी सूरज कुमार साह चोरी की बाइक इस्तेमाल करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में हीं उसके घर पर छापेमारी कर दी। इस दौरान पुलिस ने चोरी की दो बाइक जब्त करने के साथ ही सूरज कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने दाउदपुर में छापेमारी कर बरवां के हरेंद्र कुमार राम उर्फ भुवर राम को एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ कर मंगलवार को दोनों को जेल भेज दिया। थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.