रुडकी, फरवरी 16 -- झबरेड़ा, संवाददाता। सोमवार को पुलिस आपके द्वार अभियान के तहत कस्बे के एंबीशन पब्लिक कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। मुख्य वक्ता उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित कर कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों का स्वरूप बदला है। उन्होंने साइबर अपराध, छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर विषयों पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...