मिर्जापुर, फरवरी 25 -- जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पथराव मामले में सोमवार की रात पुलिस ने दबिश में एक छात्र को उसके घर से उठा ले गई। महिलाओं ने पुलिस पर जबरन घर में घुसकर तोड़फोड़ और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर पुलिस इन आरोपों से इन्कार कर रही है। जमालपुर के लठिया सहिजनी गांव के देवा कुमार बिंद की 21 फरवरी को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने अदलहाट-शेरवां मार्ग पर रामपुर गांव के पास शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस समझाने पहुंची तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था। पुलिस ने मामले में दूसरे दिन नौ नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया और सोमवार की रात आरोपियों की गिरफ्तारी के रामपुर गांव के बिंद बस्ती में दबिश दी। ग्रामीणों का आरोप हैकि पुलिस ने जबरन लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.