मैनपुरी, अप्रैल 26 -- क्षेत्र के ग्राम चंदीकरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय व चौधरी जलेब सिंह इंटर कॉलेज में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें ऑपरेशन जागृति के तहत छात्र-छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान व अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह अपने साथ होने वाली किसी भी तरह की उत्पीड़न की घटनाओं को नजरअंदाज ना करें और पुलिस को सूचना दें। वहीं आरक्षी मनु ने छात्राओं को साइबर क्राइम व महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनीता यादव, आरपी सिंह, विमल कुमार, कमलेश कुमार, आरुची जैन, काजल जैन, नीलम बघेल, नीलू, अंशुल यादव, राघवेंद्र दुबे व अनीता मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.