आजमगढ़, फरवरी 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। पुलिस ने शुक्रवार को गांवों में चौपाल लगा कर लोगों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। इसके साथ ही महिलाओं, बालिकाओं को उनके अधिकारो, सम्मान और सुरक्षा के लिए जागरूक किया। जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधौरा और तरवां थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा गांव में पुलिस ने चौपाल लगाई थी। जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधौरा गांव में पुलिस ने चौपाल में गांव के लोगों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी वरुणेश मिश्रा ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं के साथ उनके अभिवावकों को महिला अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उप निरीक्षक वकील सिंह ने महिला सुरक्षा से सम्बन्धित टोल फ्री नम्बरों के उपयोग के बारे में बिस्तार से जानकारी दी। सतेंद्र यादव ने साइबर अपराधों के नए-नए तरीकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.