हरदोई, जनवरी 1 -- संडीला। पुलिस ने एक युवक को चोरी किए गए सामान समेत गिरफ्तार किया है। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि ग्राम मुरारनगर निवासी विशाल कुमार ने दी तहरीर में सुमित ग्राम बुद्धाखेड़ा मजरा सोम द्वारा वादी के किराए के मकान से मोबाइल, गेहूं व नगदी की चोरी कर ली गई। मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्त सुमित को चोरी किए गए मोबाईल, गेहूं व नकदी सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विरुद्ध कछौना में दो संडीला में दो मुकदमा पंजीकृत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...