रामपुर, मार्च 19 -- स्वार। पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है। कोतवाली के गांव भगवंतनगर निवासी संतोष रानी के घर में 27 फरवरी को चोर घुसकर 25 हजार रुपये की नकदी समेत आभूषण चोरी कर लिए थे। पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार की सुबह मुखबिर ने कोतवाल कुलदीप सिंह को सूचना दी कि चोरी के आरोपी गांव इमरताराय को जाने वाले रास्ते पर खण्हर के पास खड़े हैं। पुलिस मौके पहुंच गई और आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी और पांच आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों से तलाशी के दौरान चोरी के एक हजार रुपये की नकदी, आभूषण एवं दो तमंचे, कारतूस कर कोतवाली ले आई। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नगर के मौहल्ला रसूलपुर नई बस्ती निवासी अब्दुल सल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.