शामली, मार्च 23 -- कस्बे से चार दिन पूर्व घर के बाहर खड़ी पिकअप गाड़ी चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की गयी गाड़ी के साथ अवैध तमंचा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चालानी कार्यवाही की है। रविवार को पुलिस ने कस्बे से पिकअप गाड़ी चोरी करने वाले चोर को मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित अगड़ीपुर पुलिया से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की गयी गाड़ी व एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पकड़े गये चोर ने अपना नाम मुरसलीन उर्फ बुटेर पुत्र फुरकान उर्फ बिल्लू निवासी मोहल्ला शाहमुबारिक झिंझाना बताया है। विदित हो कि बृहस्पतिवार को नदीम पुत्र असगर निवासी ज्ञानपुरी झिंझाना ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें नदीम ने बताया कि रात्रि में घर के बाहर खड़ी उसकी पिकअप गाड़ी को अज्ञात चोरों द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.