बोकारो, मार्च 21 -- अमलाबाद ओपी पुलिस ने ओपी क्षेत्र के मानपुर - झरना के बीच मुख्य सड़क के किनारे चोरी का केबल तार लदे एक बोलोरो को जब्त किया है। पुलिस ने घटनास्थल से तार काटने में प्रयुक्त औजार भी जब्त किया है। घटना गुरूवार को अहले सुबह करीब 3 बजे की बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मानपुर झरना के बीच मुख्य सड़क के किनारे बिजली पोल से चोरों के तार काटने की गुप्त सुचना मिली थी। तभी पुलिस सदलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस वाहन आते देख केबूल काट रहे चोर भाग निकले। पुलिस भी चोर पकड़ने के लिए पीछे भागे पर अंधकार व झाडियों का लाभ उठाकर चोर भागने में सफल रहा। पुलिस ने घटनास्थल से एक सफेद रंग का बोलोरो को जब्त कर लिया है। वाहन में बिजली पोल से काटे गए केबूल कॉपर व एल्मुनियम का कटिंग बंडल लदा था। घटनास्थल से लोहा व तार काटने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.