नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- नई दिल्ली, व.सं.। पांडव नगर में चोरी करने पहुंचे दो बदमाश पुलिस को देखते ही घरों की छतों पर कूदते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी उनका पीछा किया, जिससे इलाके में छतों पर 'भागम-भाग' का नजारा बन गया। कुछ ही दूरी पर दोनों दबोचे गए। जाकिर अली और सुमित के पास से चांदी की चेन, पीली धातु की चेन और स्मार्ट वॉच बरामद हुई। 9 दिसंबर को प्रताप नगर में मिली पीसीआर कॉल पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ताला तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे। पूछताछ में दोनों ने जल्दी पैसा कमाने के लिए चोरी करने की बात कबूल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...