रुद्रप्रयाग, जुलाई 22 -- अगस्त्यमुनि पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन से 7 पेटी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया जबकि वाहन को सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देशों पर अगस्त्यमुनि पुलिस ने देर रात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हरीश लाल निवासी ग्राम मणिगुह थाना अगस्त्यमुनि जनपद रुद्रप्रयाग को चलाए जा रहे वाहन से 7 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करत हुए थाना अगस्त्यमुनि में मुकदमा पंजीकृत किया। जबकि वाहन सीज कर दिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि महेश रावत, अपर उपनिरीक्षक जावेद अली, अपर उपनिरीक्षक योगेश शर्मा, चालक संतोष सिंह शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...