हाजीपुर, जून 23 -- पातेपुर। संवाद सूत्र बलिगांव थाना पुलिस ने चार हजार लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया। एवं अंग्रेजी शराब के साथ लादे चार गाड़ी को जब्त कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बलिगांव थानाध्यक्ष डीके महतो ने बलिगांव थाना क्षेत्र के अग्रेल चौड़ में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चार हजार लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया। मौके पर एक बाइक एक एक टाटा इंडिगो एक बलेरो और टैंकर को भी बरामद किया है। पुलिस की आने की सूचना मिलते ही सभी धंधेबाज फरार हो गया। अंग्रेजी शराब को थाना में लाने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.