लखीमपुरखीरी, फरवरी 6 -- शुक्रवार को पुलिस ने 23 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे। इन मोबाइलों की कीमत करीब तीन लाख नब्बे हजार रुपए आंकी गई है। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि कोतवाली में दर्ज कराई गई मोबाइल फोन खोने की शिकायतों पर पुलिस टीम ने 23 मोबाइल साइबर ट्रैकिंग और तकनीकी निगरानी के जरिए खोज निकाले। इनके मालिकों सत्यम, नीलम दीक्षित, तौहीद, रोहित, सचिन, मेलाराम, सुशील, राजेश, अनिल, सतवीर और साधना आदि के सत्यापन के बाद शुक्रवार को उनको सौंप दिए गए। बरामदगी में कोतवाल सहित क्राइम इंस्पेक्टर दिनेश तिवारी, एएसआई पुष्पेंद्र प्रजापति और सिपाही माधव, गौरव, राहुल तथा लवकुश आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.