आगरा, मार्च 24 -- बसेरा, दयालबाग (न्यू आगरा) से रविवार की दोपहर पांच वर्षीय बालक का अपहरण हो गया। न्यू आगरा पुलिस ने चार घंटे में बालक को सकुशल मुक्त करा लिया। आरोपित भी पकड़ा गया। उसकी मंशा बालक को बाहर ले जाकर बेचने की थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपित को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर न्यू आगरा जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि महेश शर्मा पेंट का ठेका लेते हैं। पूर्व में किराए पर ऑटो चलवाया करते थे। दो बेटे हैं। पांच वर्षीय छोटे बेटे हर्षित का अपहरण हुआ था। पूर्व में बहादुरपुर निवासी पंछी का महेश के घर आना-जाना था। वह उनसे किराए पर ऑटो लेकर चलाया करता था। पिछले दो साल से उनके घर नहीं आया था। रविवार को पंछी अचानक महेश के घर पहुंचा। उनसे कहा कि भूख लगी है। महेश की पत्नी ममता शर्मा ने उसे खाना दिया। महेश को बाजार में काम था, वह चले गए। पीछे से पंछी उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.