बेगुसराय, फरवरी 19 -- गढ़पुरा। पुलिस ने गुरुवार को गढ़पुरा गांव में चार लोगों के घर ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया है। इनमें प्रदीप महतो पिता स्व. तारकेश्वर महतो, विक्रम महतो पिता स्व. राम सागर महतो, रौशन कुमार और बबलू कुमार पिता विजय महतो उर्फ लैला शामिल है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि उपरोक्त चारों न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ और जमानत नहीं कराया है। इसी कारण इन चारों के नाम से न्यायालय ने वारंट के साथ कुर्की जब्ती का आदेश जारी किया है जिसका अनुपालन करते हुए आरोपितों के घर थाना द्वारा इश्तेहार चिपकाया गया है। आवेदक राम कुमार महतो के मुताबिक मारपीट की घटना में 16 लोगों को आरोपित बनाया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...