हापुड़, फरवरी 16 -- थाना पुलिस ने रविवार रात को चेकिंग के दौरान चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अवनीश शर्मा ने बताया कि टीम के साथ यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में गश्त कर रहे थें। इस दौरान सूचना मिली कि हसनपुर से खिचरा जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध चाकू लेकर घटना करने की फिराक में खड़ा है। उन्होंने बताया कि टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उसको पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी असम जनपद धुपरी निवासी कलुआ उर्फ जमाल है। वह अभी फिलहाल जिला गाजियाबाद स्थित वेव सिटी में रह रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...