रुडकी, फरवरी 7 -- बुग्गावाला। बुग्गावाला पुलिस ने व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान थाना परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगणों द्वारा स्थानीय नागरिकों के सहयोग से साफ-सफाई की गई। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और इस प्रकार के अभियानों में निरंतर सहयोग करते रहें, ताकि हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...