भदोही, नवम्बर 29 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वहिदा नगर मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम सघन वाहन चेकिंग अभियान चला। इसमें आधा दर्जन वाहनों का चालान काटा गया। बिना हेलमेट वाले बाइक सवारों को सख्त हिदायत दी गई। ऊंज थानाध्यक्ष अरविंद ने बताया कि यातायात माह अंतिम दौर में चल रहा है। ऐसे में निर्धारित स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहिहा मोड़ पर ही आधा दर्जन वाहनों का चालान काटाते हुए यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। वाहन को उतना ही तेज चलाएं जितने पर नियंत्रण बना रहे। बाजार में वाहनों को निर्धारित स्थल पर खड़ी करें ताकि जाम की समस्या न उत्पन्न होने पाए। बिना हेलमेट बाइक चलाना कितना घातक होता है, यह हादसा होने के बाद पता चलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...