बुलंदशहर, जून 5 -- पुलिस ने नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए संदिग्ध वाहन, व्यक्ति चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस ने अवैध गतिविधियों को रोकने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया। क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद पूर्णिमा सिंह व थाना प्रभारी सुनीता मलिक द्वारा पुलिस फोर्स के साथ थाना गुलावठी क्षेत्रान्तर्गत धौलाना अड्डे पर चलाया गया। चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन में लगी काली फिल्म को हटवाया गया तथा यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी। सीओ पूर्णिमा सिंह का कहना है कि काली फिल्म न केवल अवैध है बल्कि वह सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक है। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करना सबसे जरूरी है। काली फिल्म को हटाने के बाद पुलिस ने वाहन मालिकों को कानूनी कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.