गिरडीह, जनवरी 2 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के द्वारा फतेहपुर-भेलवाघाटी रोड में सलैयाटांड के पास शुक्रवार शाम में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच अभियान में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन के डिक्की की तलाशी लेने के साथ वाहन से सम्बंधित सभी कागजातों की जांच की गई। सड़क सुरक्षा को लेकर दो पहिया वाहन चालकों को तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाने की नसीहत दी गई। बाइक चालकों को जूता, हेलमेट एवं चार पहिया वाहन के चालकों को सीट बेल्ट लगाने का निर्देश दिया गया। बताया गया कि गिरिडीह एसपी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण एवं यातायात नियम का पालन करवाने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...